ट्रायल एक अगस्त से, बागबेड़ा में होगा विलंब
जमशेदपुर : विश्व बैंक पोषित 238 करोड़ की गोविंदपुर-बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर में एक अगस्त से जलापूर्ति का ट्रायल होगा. पेयजल कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को जिला सभागार में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अंतर विभागीय बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के मार्च तक शुरू […]
जमशेदपुर : विश्व बैंक पोषित 238 करोड़ की गोविंदपुर-बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत गोविंदपुर में एक अगस्त से जलापूर्ति का ट्रायल होगा. पेयजल कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को जिला सभागार में उपायुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित अंतर विभागीय बैठक में यह जानकारी दी. बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के मार्च तक शुरू होने की बात बतायी गयी. उपायुक्त ने जलापूर्ति योजना को उससे पहले शुरू करने का निर्देश दिया. परसुडीह में जलमीनार निर्माण का काम उपायुक्त ने अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. बागबेड़ा में ट्रेंच क्राॅसिंग के संबंध में रेलवे के पदाधिकारी ने बताया कि जो प्रस्ताव आया है उसे स्वीकृति के लिए इस सप्ताह डीआरएम को भेजा जायेगा. वहां से प्रस्ताव जोनल मुख्यालय जायेगा.
मुख्यमंत्री 28 जून को रांची में बैठक कर आधारभूत परियोजनाअों की समीक्षा करेंगे, इसे देखते हुए उपायुक्त ने अाधारभूत संरचना की अंतरविभागीय समस्याअों के समाधान के लिए विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में खरकई नदी होकर पाइप दूसरी ओर ले जाने के लिए संकरा पुल आज से बनाया जायेगा. जबकि थर्ड लाइन की जद में आने वाले कृष्णा नगर के डेढ़ सौ मकानों के पुनर्वास के लिए सीअो से निर्देश मांगा गया है. वहीं बागबेड़ा रोड समेत विभिन्न स्थानों पर विद्युत विभाग को पोल शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










