भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ पार्टी के नेता सड़क पर उतरेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड दिशोम पार्टी एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कि सोमवार को भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ झारखंड बंद का आह्वान किया है. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिलों में सड़क पर उतरकर बंद करायेंगे. कदमा फॉर्म एरिया में सालखन मुर्मू ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2017 पर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड दिशोम पार्टी एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कि सोमवार को भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ झारखंड बंद का आह्वान किया है. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिलों में सड़क पर उतरकर बंद करायेंगे.
कदमा फॉर्म एरिया में सालखन मुर्मू ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2017 पर राष्ट्रपति की मुहर आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए डेथ वारंट के समान है. इससे आदिवासी-मूलवासी का विकास नहीं विनाश होगा. राज्य की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी झामुमो व महागठबंधन को भी जनांदोलन में मुखर होकर विरोध दर्ज करना चाहिए. सालखन ने कहा कि बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों के नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










