आरपीएफ जवान ने बचा ली बुजुर्ग यात्री की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर शनिवार को एक आरपीएफ जवान ने एक बुजुर्ग यात्री को मौत के मुंह में जाते-जाते रोक लिया. चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में बुजुर्ग पटरी पर ही गिरने वाला था, तभी जवान सूर्यदेव यादव बहादुरी और तत्परता दिखाते हुए उसे खींच लिया. घटना दोपहर करीब 1.20 बजे की है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर शनिवार को एक आरपीएफ जवान ने एक बुजुर्ग यात्री को मौत के मुंह में जाते-जाते रोक लिया. चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में बुजुर्ग पटरी पर ही गिरने वाला था, तभी जवान सूर्यदेव यादव बहादुरी और तत्परता दिखाते हुए उसे खींच लिया.
घटना दोपहर करीब 1.20 बजे की है. चार घंटे विलंब से पहुंची अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर पांच से रवाना हो रही थी, तभी एक बुजुर्ग यात्री भागता हुआ आया और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा. अचानक उसका पैर फिसल गया और पटरी की ओर गिरने लगा. यह दृश्य देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग सकते में आये. सबको बुजुर्ग का पटरी के नीचे जाना तय लग रहा था. अचानक प्लेटफाॅर्म पर तैनात आरपीएफ जवान सूर्यदेव यादव दौड़कर आया और बुजुर्ग को खींचकर बाहर निकाल लिया. उसने प्रयास कर बुजुर्ग को उसी ट्रेन में चढ़ा भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










