संगठन में मिलता है सभी काे बाेलने का माैका, अर्जुन मुंडा के बयान को सुझाव के रूप में लिया जायेगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : काेल्हान के संगठन प्रभारी सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि संगठन की बैठकाें में सभी काे बाेलने का माैका मिलता है. संगठनहित की काफी बातें हाेती हैं, जिसमें मुख्यमंत्री आैर उनके समकक्ष नेता माैजूद रहते हैं. ऐसे में यह कहना कि संगठन आैर सरकार में आपसी तालमेल का अभाव है, गलत […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : काेल्हान के संगठन प्रभारी सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि संगठन की बैठकाें में सभी काे बाेलने का माैका मिलता है. संगठनहित की काफी बातें हाेती हैं, जिसमें मुख्यमंत्री आैर उनके समकक्ष नेता माैजूद रहते हैं. ऐसे में यह कहना कि संगठन आैर सरकार में आपसी तालमेल का अभाव है, गलत हाेगा.
अर्जुन मुंडा पार्टी के वरीय नेता हैं. वे खुद बैठकाें में माैजूद रहते हैं. बावजूद इसके उन्हाेंने यदि कुछ कहा है, ताे उन्हें सुझाव के रूप में लेंगे. जमशेदपुर में संगठन की बैठक में शनिवार काे शामिल हाेने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे सांसद समीर उरांव ने बातचीत करते हुए कहा कि संगठन अपनी आधारभूत संरचनाआें काे मजबूत करने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रमाें का आयाेजन करता है. इसमें समीक्षा बैठक, प्रदेश कार्यसमिति की बैठकाें का भी आयाेजन किया जाता है.
पार्टी के संगठन के अंदर जाे बातें तय हाेती हैं, उन्हें जिला-बूथ स्तर तक उतारने का काम किया जाता है. प्रदेश कार्यसमिति में मिले दिशा-निर्देश के आधार पर ही बूथ स्तर की कमेटियाें काे मजबूत करने का काम किया जा रहा है. सांसद समीर उरांव ने यह भी कहा कि वे तीन-चार दिनाें से राउरकेला प्रवास पर थे, इसलिए उन्हाेंने नहीं पढ़ा की अर्जुन मुंडा ने क्या बयान दिया है, लेकिन उन्हाेंने यह जरूर कहा कि झामुमाे के पास काेई मुद्दा नहीं है, इसलिए उनकी पार्टी के वरीय नेता काे संगठन में शामिल कराने संबंधी बयान देकर अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय दे रहे हैं. इस दाैरान वहां जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार व खादी बाेर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी भी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










