लीज बंदोबस्ती : 15 सौ घर, जमा हुए मात्र 36 आवेदन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रशासन द्वारा 11 से 18 जून तक नामदा बस्ती काली मंदिर विकास भवन में लीज बंदोबस्ती कैंप लगाया गया है, जिसमें अब तक मात्र 36 आवेदन जमा हुए हैं अौर 277 लोगों ने फॉर्म लिया है. रामदेव बागान, न्यू टाटा लाइन, विजय नगर, देवेन बागान, ख्वाजा कॉलोनी, निंबू लाल बागान, केबुल बस्ती, सरस्वती […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रशासन द्वारा 11 से 18 जून तक नामदा बस्ती काली मंदिर विकास भवन में लीज बंदोबस्ती कैंप लगाया गया है, जिसमें अब तक मात्र 36 आवेदन जमा हुए हैं अौर 277 लोगों ने फॉर्म लिया है. रामदेव बागान, न्यू टाटा लाइन, विजय नगर, देवेन बागान, ख्वाजा कॉलोनी, निंबू लाल बागान, केबुल बस्ती, सरस्वती नगर,

टुइलाडुंगरी, नामदा बस्ती के लोगों को लीज बंदोबस्ती का आवेदन देने के लिए नामदा बस्ती में कैंप लगाया गया है, जिसमें शनिवार को 13 आवेदन जमा हुए अौर 15 लोगों ने फॉर्म प्राप्त किया. यह क्षेत्र (एक बस्ती को छोड़ कर) वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत आता है अौर 2005-06 में हुए सीमित सर्वे में इन क्षेत्रों में 1307 मकान थे, जो अब बढ़ कर डेढ़ हजार से ज्यादा हो गये हैं, लेकिन अब तक मात्र 36 आवेदन ही जमा हुए हैं. कम संख्या में आवेदन के लिए कई बस्तियों के 1985 के बाद बसने की बात का तर्क भी दिया जा रहा है.

तारीख आवेदन जमा फॉर्म लिया
11 जून 00 32
12 जून 02 120
13 जून 08 75
14 जून 06 20
15 जून 07 15
16 जून 13 15
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola