बागबेड़ा और जुगसलाई में सात घंटे बिजली गुल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
1.50 लाख की आबादी रही प्रभावित, जुगसलाई सब-स्टेशन पर लोगों ने जताया विरोध जमशेदपुर : बागबेड़ा के मतलाडीह पहाड़ी क्षेत्र में हाइटेंशन का तार टूटने और तीन इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू और सुंदरनगर फीडर से जुड़े इलाकों में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही. इससे लगभग 1.50 लाख की […]
विज्ञापन
1.50 लाख की आबादी रही प्रभावित, जुगसलाई सब-स्टेशन पर लोगों ने जताया विरोध
जमशेदपुर : बागबेड़ा के मतलाडीह पहाड़ी क्षेत्र में हाइटेंशन का तार टूटने और तीन इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू और सुंदरनगर फीडर से जुड़े इलाकों में सात घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही. इससे लगभग 1.50 लाख की आबादी प्रभावित हुई. बिजली गुल होने का असर जुगसलाई अौर बागबेड़ा में जलापूर्ति पर भी पड़ा. मनीफीट ग्रिड से हाइटेंशन लाइन करनडीह सब-स्टेशन होते हुए बागबेड़ा-मतलाडीह होकर जुगसलाई सब स्टेशन पहुंचती है. घटना दोपहर 12 बजे की है.
जुगसलाई में एबी स्विच बदलने के लिए सुबह पौने 11 बजे से बिजली काटी गयी थी. यह काम बारह बजे पूरा हुआ. उसी समय 33 केवी लाइन का हाइटेंशन तार टूट गया, जिससे जुगसलाई के साथ ही करनडीह सब-स्टेशन से जुड़े इलाके भी प्रभावित हुए. गर्मी से परेशान लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए लगातार बिजली अफसरों को फोन लगाते रहे लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला. दोपहर ढाई बजे सैकड़ों की संख्या में लोग जुगसलाई बिजली कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया. तार टूटने की जानकारी होने पर लोग शांत हुए. तार खींचने के बाद शाम सात बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी.
शहर के 35 बकायेदारों का कनेक्शन कटा: गैर कंपनी इलाके में दस हजार से ज्यादा बिल बकाये वाले 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये.वहीं जवाहरनगर रोड नंबर नौ में ओवर लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर उड़ा गया. इससे 221 लोगों के घरों में अंधेरा है.
जुगसलाई में हाइटेंशन तार टूटने अौर एबी स्वीच बदलने के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है. तार की मरम्मत के बाद देर शाम बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. नीलिमा, प्रभारी विद्युत एसडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










