सेनेटरी नैपकिन यूनिट रांची शिफ्ट, शो-कॉज
जमशेदपुर: उप विकास आयुक्त वी माहेश्वरी ने बिना प्रशासन को सूचित किये सेनेटरी नैपकिन यूनिट को रांची शिफ्ट करने पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के डीपीएम को शो-कॉज किया है. डीडीसी ने शुक्रवार को रूरबन मिशन के तहत घाटशिला के काशिदा-धरमबहाल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. डीडीसी ने कृषि विभाग को […]
जमशेदपुर: उप विकास आयुक्त वी माहेश्वरी ने बिना प्रशासन को सूचित किये सेनेटरी नैपकिन यूनिट को रांची शिफ्ट करने पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के डीपीएम को शो-कॉज किया है. डीडीसी ने शुक्रवार को रूरबन मिशन के तहत घाटशिला के काशिदा-धरमबहाल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. डीडीसी ने कृषि विभाग को फॉर्मर को-ऑपरेटिव का गठन, स्वाइल हेल्थ कार्ड-केसीसी का वितरण एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया. धरमबहाल कलस्टर में चार सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव कला मंदिर के सचिव ने दिया जिसे घाटशिला बीडीअो के माध्यम से भेजने को कहा गया. डीडीसी ने शिक्षा विभाग को इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित योजनाअों का पिछले दो वित्तीय वर्ष का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया.
आरसेटी को प्रशिक्षण का कैलेंडर बना कर देने का निर्देश दिया गया. लघु सिंचाई विभाग को तालाब जीर्णोद्धार का डीपीआर तैयार कर रिपोर्ट देने, बीडीअो को मनरेगा से धरमबहाल में चार तालाब जीर्णोद्धार एवं गार्डवाल से संबंधित प्रतिवेदन देने, पांच सौ शोकपिट को नादेप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया. टीआरसीएसी के सचिव को ट्रेनिंग का कैलेंडर बना कर देने अौर एक सप्ताह में स्वीकृत डीपीआर के आलोक में मशरूम, फ्लोरी कल्चर एवं बागवानी का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पांच अॉटो रिक्शा वितरण के लिए लाभुक को चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. आइटीडीए विभाग द्वारा अॉटो रिक्शा वितरित किया जायेगा. डीडीसी ने विद्युत विभाग, आरडब्ल्यूडी, भास्कर फाउंडेशन एवं नाबार्ड के पदाधिकारी को बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










