खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने लिया संज्ञान, कहा- चावल भीगने के दोषियों पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जांच के आदेश. प्रभात खबर के खुलासे के बाद खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने लिया संज्ञान, कहा – बारिश में खाद्यान्न न भीगे, इसकी भी मॉनीटरिंग करने का सचिव को दिया आदेश जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित एफसीआइ के (रेलवे साइडिंग) माल गोदाम के अहाते में खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल चावल के बारिश […]
विज्ञापन
जांच के आदेश. प्रभात खबर के खुलासे के बाद खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने लिया संज्ञान, कहा –
बारिश में खाद्यान्न न भीगे, इसकी भी मॉनीटरिंग करने का सचिव को दिया आदेश
जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित एफसीआइ के (रेलवे साइडिंग) माल गोदाम के अहाते में खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल चावल के बारिश में भीगने के मामले में गुरुवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने विभागीय सचिव को जांच करने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया.
साथ ही आगे से बारिश के कारण खाद्यान्न किसी भी सूरत में नहीं भीगे, इसका मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया. इतना ही नहीं राज्य सरकार ने माना कि वर्ष 2017 में 500 बोरा गेहूं भींगने अौर फिर सड़ने के बाद उसे साकची में सुवर्णरेखा नदी के किनारे फेंक दिया गया था.
इस मामले में मंत्री सरयू राय ने जांच के आदेश दिये थे. आरंभिक जांच के बाद डीएसओ बिंदेश्वरी ततमा ने एमओ के माध्यम से बिष्टुपुर थाना में अज्ञात लोग और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
बर्मामाइंस रेलवे गोदाम में बारिश के कारण चावल के सैकड़ों बोरा भीगने की जानकारी मिली है. जांच और कार्रवाई करने के साथ-साथ भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सचिव को मॉनीटरिंग करने के लिए कहा हूं.
सरयू राय, खाद्य आपूर्ति मंत्री
झारखंड सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










