एफसीआइ : चावल भींगने के मामले में जांच के आदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एफसीआइ बर्मामाइंस रेलवे गोदाम के अंदर बारिश में भींगे सरायकेला- खरसावां अौर पश्चिम सिंहभूम जिले के चावल भरे बोरों के मामले में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त छवि रंजन ने जांच के आदेश दिये हैं. डीएसओ को इसकी जांचकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही जिले के कार्डधारियों को भींगा चावल नहीं लेने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एफसीआइ बर्मामाइंस रेलवे गोदाम के अंदर बारिश में भींगे सरायकेला- खरसावां अौर पश्चिम सिंहभूम जिले के चावल भरे बोरों के मामले में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त छवि रंजन ने जांच के आदेश दिये हैं.
डीएसओ को इसकी जांचकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही जिले के कार्डधारियों को भींगा चावल नहीं लेने संबंधी एमओ, एजीएम (गोदाम प्रभारी) को निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक चावल भींगने का मामला प्रकाश में आने पर एफसीआइ के स्थानीय पदाधिकारी, लिफ्ट इंचार्ज, खाद्यान्न ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टर व बिचौलिया उस चावल को खपाने की तैयारी में हैं. भींगे बोरे को खोलकर सुखाने अौर दूसरे बोरे में भरकर कुछ सूखे चावल के बोरों के साथ मिलाकर एडजस्ट करने की तैयारी है. गौरतलब हो कि 2017 में भी ऐसा मामला प्रकाश में आया था. बाद में उक्त अनाज को सुवर्णरेखा नदी के किनारे फेंक दिया गया था.
मामला एजीएम तक पहुंचा
बर्मामाइंस रेलवे साइड (माल गोदाम) में बड़ी मात्रा में जूट बोरा मेंभरे चावल भींगने का मामला बुधवार को एफसीआइ जीएम अमित भूषण तक पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










