आशीष डे के घर पर फायरिंग में विनोद बरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर. श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे के आवास पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी विनोद सिंह को एडीजे-9 की कोर्ट ने मंगलवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. विनोद सिंह के अधिवक्ता एसएन सिंह ने बताया कि घटना 2008 की है. मामले में केस के अनुसंधानकर्त्ता, सिपाही और एएसआई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे के आवास पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी विनोद सिंह को एडीजे-9 की कोर्ट ने मंगलवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है.
विनोद सिंह के अधिवक्ता एसएन सिंह ने बताया कि घटना 2008 की है. मामले में केस के अनुसंधानकर्त्ता, सिपाही और एएसआई समेत कुल छह लोगों की गवाही करायी गयी. इसमें विनोद सिंह के खिलाफ कोई भी साक्ष्य नहीं मिला. इसके बाद कोर्ट ने विनोद सिंह को बरी कर दिया. मामले में मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह, अमलेश सिंह, बंटी जायसवाल के खिलाफ अलग-अलग सुनवाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










