गोलमुरी : सर्कस मैदान में तोड़े जायेंगे 115 अवैध निर्माण
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत सर्कस मैदान क्षेत्र से 115 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जायेंगे. इसमें मैदान के भीतर और बाहरी इलाके में बनायी गयी झोपड़ी, घर, दुकान, गुमटी व दूसरे अनाधिकृत निर्माण शामिल है. अक्षेस प्रशासन ने सोमवार शाम माइक से अतिक्रमणकारियों को 72 घंटे में अवैध निर्माण व सामान हटाने की चेतावनी […]
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत सर्कस मैदान क्षेत्र से 115 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जायेंगे. इसमें मैदान के भीतर और बाहरी इलाके में बनायी गयी झोपड़ी, घर, दुकान, गुमटी व दूसरे अनाधिकृत निर्माण शामिल है. अक्षेस प्रशासन ने सोमवार शाम माइक से अतिक्रमणकारियों को 72 घंटे में अवैध निर्माण व सामान हटाने की चेतावनी दी है. इसके बाद अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई अक्षेस प्रशासन करेगा. गोलमुरी सर्कस मैदान में अवैध पार्किंग, जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश एसडीओ ने गोलमुरी थाना प्रभारी को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










