ट्रैफिक जांच से हटाया गया आरोपी जमादार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : स्टेशन एरिया में पार्किंग काे लेकर अवैध वसूली के मामले काे एसपी सिटी प्रभात कुमार ने गंभीरता से लिया है. एसपी ने बागबेड़ा थाना प्रभारी से कहा कि वे स्वयं साेमवार काे थाने आकर मामले काे देखेंगे. रविवार काे पाेटका की विधायक मेनका सरदार बागबेड़ा थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी से स्टेशन एरिया […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : स्टेशन एरिया में पार्किंग काे लेकर अवैध वसूली के मामले काे एसपी सिटी प्रभात कुमार ने गंभीरता से लिया है. एसपी ने बागबेड़ा थाना प्रभारी से कहा कि वे स्वयं साेमवार काे थाने आकर मामले काे देखेंगे. रविवार काे पाेटका की विधायक मेनका सरदार बागबेड़ा थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी से स्टेशन एरिया में गाड़ियाें में लॉक लगाने वाले जमादार के खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में पूछा. थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त जमादार काे ट्रैफिक जांच से हटा दिया गया है. विधायक ने इस पर एेतराज जताया आैर कहा कि उसे जुगसलाई थाना से ही हटाया जाना चाहिए. इसके बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी ने सिटी एसपी काे विधायक के मामले की जानकारी दी. इस पर सिटी एसपी ने स्वयं थाना आकर जांच का आश्वासन दिया. विधायक मेनका के साथ घाघीडीह मंडलाध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, महासचिव ललन यादव, बागबेड़ा मंडलाध्यक्ष संजय सिंह, रंजीत शर्मा, बिट्टू शाह, शंटू गुहा व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola