स्कूलों में प्राचार्यों के साथ होगी बैठक

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : रूसी मोदी सेंटर फाॅर एक्सीलेंस में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रूबेला वैक्सीन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के सदस्य मौजूद थे. इस बैठक में उपस्थित जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि 26 […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : रूसी मोदी सेंटर फाॅर एक्सीलेंस में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रूबेला वैक्सीन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के सदस्य मौजूद थे. इस बैठक में उपस्थित जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि 26 जून से जिला में रूबेला वैक्सीन कार्यक्रम शुरू होने वाला है.
इसके लिए लायंस क्लब को जिम्मेदारी दी गयी कि वह शहर में प्रचार प्रसार से लेकर स्कूलों में अभिभावक व शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित करेगा. जिसमें उन लोगों को रूबेला वैक्सीन के बारें में जानकारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक स्कूलों में जाकर बच्चों को इसका वैक्सीन दिया जायेगा. उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य जगहों पर दिया जायेगा. नौ जून को शहर के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्या के साथ बैठक की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola