पटमदा : ठेकेदार की हत्या में दो नक्सली कोर्ट से बरी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पटमदा निवासी ठेकेदार सतीनाथ महतो की हत्या के आरोप में जेल में बंद नक्सली कैलाश महतो और निताई हाड्री को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. शनिवार को जिला जज 13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने यह निर्णय सुनाया. कैलाश महतो और निताई हाड्री पर लेवी नहीं देने के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पटमदा निवासी ठेकेदार सतीनाथ महतो की हत्या के आरोप में जेल में बंद नक्सली कैलाश महतो और निताई हाड्री को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. शनिवार को जिला जज 13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने यह निर्णय सुनाया.

कैलाश महतो और निताई हाड्री पर लेवी नहीं देने के कारण गोली मारकर सतीनाथ महतो की हत्या करने का आरोप था. सतीनाथ की हत्या के एक साल बाद कैलाश महतो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि निताई ने कोर्ट में सरेंडर किया था. पटमदा थाना में ठेकेदार के भाई भोलानाथ महतो के बयान पर 14 अप्रैल 2008 को मामला दर्ज कराया गया था. मामले में पुलिस ने दस लोगों की गवाही करायी, लेकिन किसी भी गवाह ने मामले के पक्ष में गवाही नहीं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola