छोटा बांकी डैम में सात दिन बाद मिला महाबीर का शव, मां ने दोस्तों ने लगाया अपहरण का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : ओल्ड सीतारामडेरा निवासी सन्नी उर्फ महावीर बडुसामंत का शव सात दिन बाद छोटा बांकी डैम में तैरता मिला है. 25 मई को सन्नी अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. दोस्तों ने डैम में सन्नी के डूबने की जानकारी परिवार के लोगों को दी थी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी शव बरामद […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : ओल्ड सीतारामडेरा निवासी सन्नी उर्फ महावीर बडुसामंत का शव सात दिन बाद छोटा बांकी डैम में तैरता मिला है. 25 मई को सन्नी अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. दोस्तों ने डैम में सन्नी के डूबने की जानकारी परिवार के लोगों को दी थी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका था.
इधर, पुत्र का शव के बरामद होने के बाद सन्नी की मां सरिता देवी ने एमजीएम थाने में सन्नी के दोस्त हीरा महतो (स्लैग रोड), अनिल राम (स्लैग रोड), रोहित शर्मा (उरांव बस्ती), सोनू नायक (बारीडीह), अरविंद सोना (नेहरू कॉलोनी) के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है.
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे छोटा बांकी गांव के लाेगों ने एमजीएम पुलिस को डैम में शव तैरने की जानकारी दी.
शव पुराना होने के कारण पुलिस ने सन्नी के परिवार के लोगों को पहचान के लिए बुलाया. परिवार के लोगों ने शव की पहचान सन्नी के रूप में की. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि सन्नी 25 मई को दोस्तों के साथ घूमने निकाला था.
अलग-अलग बातें बता रहे हैं दोस्त
सन्नी के डैम में डूबने की वजह सभी दोस्त अलग-अलग पुलिस व परिजनों को बता रहे हैं. घटना के दिन दोस्तों ने बताया था कि वह डैम में उतरकर हाथ-पैर धो रहा था, तभी पांव फिसल जाने से वह पानी में डूब गया. वहीं कुछ दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह डैम के किनारे खड़ा होकर फोटो ले रहा था. इस दौरान डैम में गिर गया. आस-पास के लोगों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










