सोनारी एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने की ट्रेनिंग शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट पर संचालित अलकेमिस्ट एविएशन को डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल अॉफ सिविल एविएशन) से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण देने की स्वीकृति दे दी है. अलकेमिस्ट को 21 मई 2018 से 20 मई 2023 तक के लिए यह स्वीकृति दी गयी है. सात जनवरी 2015 से जमशेदपुर में यह प्रशिक्षण बंद था. इस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट पर संचालित अलकेमिस्ट एविएशन को डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल अॉफ सिविल एविएशन) से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण देने की स्वीकृति दे दी है. अलकेमिस्ट को 21 मई 2018 से 20 मई 2023 तक के लिए यह स्वीकृति दी गयी है. सात जनवरी 2015 से जमशेदपुर में यह प्रशिक्षण बंद था.
इस स्वीकृति के बाद जमशेदपुर समेत झारखंड के युवाअों को पायलट बनने का मौका मिल सकेगा. अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एकाउंटेबल मैनेजर मृणाल कांति पाल ने बताया कि यहां दो तरह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल) में छह माह का और कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) में 18 माह का कोर्स कराया जायेगा.
पीपीएल में उड़ान की समयावधि 40 घंटे की होती है, जबकि सीपीएल में यह 200 घंटे की है. सीपीएल का प्रशिक्षण लेने के बाद युवा कमर्शियल पायलट बन सकते हैं. इसके लिए लगभग 18 लाख का भुगतान करना पड़ेगा. मृणाल कांति पाल ने बताया कि 50 सीटों के लिए एडमिशन एवं ट्रेनिंग शुरू कर दी गयी है. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति (एससी-एसटी) के युवकों का प्रशिक्षण नि:शुल्क होगा. अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी.
अलकेमिस्ट एविएशन के पास वर्तमान में तीन पायलट, पांच एयरक्राफ्ट मौजूद हैं जिसके माध्यम से प्रशिक्षुअों को ट्रेनिंग दी जायेगी. कंपनी का अपना सिम्युलेटर (एक कमरे में स्थापित जहाज का कॉकपिट) भी है. संस्थान में वर्तमान में 22 युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग के लिए प्रवेश हेतु कम से कम 16 वर्ष की उम्र सीमा अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










