कमानी सेंटर में लगी आग, भारी नुकसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर कमानी सेंटर स्थित श्रीलेदर्स के कार्यालय में सोमवार की रात लगभग 11 बजे आग लग गयी. आग से श्रीलेदर्स के मालिक शेखर डे के कार्यालय समेत वहां स्थित दो कार्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है. दो दमकलों की सहायता से रात एक बजे तक आग पर काबू पाया गया. रात लगभग पौने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर कमानी सेंटर स्थित श्रीलेदर्स के कार्यालय में सोमवार की रात लगभग 11 बजे आग लग गयी. आग से श्रीलेदर्स के मालिक शेखर डे के कार्यालय समेत वहां स्थित दो कार्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है. दो दमकलों की सहायता से रात एक बजे तक आग पर काबू पाया गया.
रात लगभग पौने 11 बजे कमानी सेंटर के दूसरे तल्ले पर स्थित कार्यालय से धुआं निकलता देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई. तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं बिष्टुपुर पुलिस को दी गयी. श्रीलेदर्स के महाप्रबंधक तुषार सरकार समेत सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे अौर आग बुझाने के प्रयास में लग गये.
आग लगने की सूचना पर अगल-बगल के दुकानदार भी पहुंच गये. कमरे में धुआं भरा होने के कारण लोग अंदर नहीं जा पा रहे थे. दमकल कर्मी मास्क पहन कर अंदर घुसे अौर आग पर काबू पाया.
दो दमकलों की सहायता से लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.
आग के कारण कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात, एसी, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गये. आग को माल तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया. आग की खबर फैलने पर वहां भारी भीड़ जुट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










