झारखंड : महिला कर्मचारी से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में डेयरी व्यवसायी आशिफ इकबाल ने अपने ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर महिला की बच्ची को जान से मारने और उसकी तस्वीरें फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी. महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया गया. एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी निवासी […]
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में डेयरी व्यवसायी आशिफ इकबाल ने अपने ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर महिला की बच्ची को जान से मारने और उसकी तस्वीरें फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी. महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया गया.
एमजीएम हिल व्यू कॉलोनी निवासी महिला के बयान पर पुलिस ने धातकीडीह ए ब्लॉक, लाइन नंबर छह निवासी आशिफ को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 नवंबर 2017 से आशिफ के कार्यालय में है. आशिफ अक्सर महिला को अपने साथ हल्दीपाेखर ले जाता था.
वहां वह उसके साथ छेड़खानी व गलत हरकत करने का प्रयास करता था. एक दिन आशिफ काम के बहाने उसे अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया. विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी. कुछ तस्वीरें खींची और उसे वायरल करने की बात बोल कर उससे लगातार जबरदस्ती करता रहा. आशिफ ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया. 16 अप्रैल को आशिफ ने आपत्तिजनक मांस खिलाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










