शहर में बंद होंगे अवैध वाहन धुलाई सेंटर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : गर्मी में पानी की बर्बादी रोकने के लिए अक्षेस प्रशासन चरणबद्ध कार्रवाई करेगा. पहले चरण में अवैध वाहन धुलाई सेंटर और दूसरे चरण में पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की धुलाई बंद करने की कार्रवाई की जायेगी. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने शहर में चल रहे वाहन धुलाई सेंटरों की जांच का जिम्मा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गर्मी में पानी की बर्बादी रोकने के लिए अक्षेस प्रशासन चरणबद्ध कार्रवाई करेगा. पहले चरण में अवैध वाहन धुलाई सेंटर और दूसरे चरण में पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की धुलाई बंद करने की कार्रवाई की जायेगी. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने शहर में चल रहे वाहन धुलाई सेंटरों की जांच का जिम्मा सिटी मैनेजर सोनल सिंह को सौंपा है. जांच में डीप बोरिंग या पाइप लाइन की जलापूर्ति के पानी के उपयोग से चलने वाले धुलाई सेंटरों पर कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार को बिरसानगर में एक वाशिंग सेंटर की जांच में कुआं का उपयोग जलस्रोत के रूप में पाया गया. संचालक मिंटू हेंब्रम के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था. उसे आवश्यक निर्देश देते हुए चेतावनी दी गयी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










