केरल की तर्ज पर संभव है झारखंड का विकास

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे प्रख्यात लेखक और भाजपा महाराष्ट्र के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा िक केरल की तर्ज पर झारखंड को विकसित किया जा सकता है. श्री सिन्हा ने शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे प्रख्यात लेखक और भाजपा महाराष्ट्र के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा िक केरल की तर्ज पर झारखंड को विकसित किया जा सकता है.

श्री सिन्हा ने शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि अब विकास की राजनीति होनी चाहिए. यातायात ठीक करने के लिए हाइपरलूप जैसी व्यवस्था करने की जरूरत है. केरल की तर्ज पर झारखंड के वाटरफॉल को जोड़ने की जरूरत है. श्री तुहिन ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास बेहतर काम कर रहे हैं. सरकार को सहयोग करने की जरूरत है.
एमजीएम अस्पताल को सीएसआर से जोड़ने की जरूरत : श्री सिन्हा ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में दवा की कमी के अलावा बाकी कमी नहीं है. अस्पताल को सीधे काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) से जोड़ने की जरूरत है.
जमशेदपुर में एयरपोर्ट बहुत जरूरी
श्री सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर में एयरपोर्ट की कमी दूर होनी चाहिए. इससे विकास बाधित हो रहा है. एयरपोर्ट की कमी के कारण नये निवेशक नहीं आ पा रहे हैं.
बच्चों और युवाओं को नयी दिशा देने के जरूरत है : तुहिन सिन्हा ने बताया कि बच्चों और युवाओं को नयी दिशा देने की जरूरत है. स्कूलों में यूथ पार्लियामेंट का गठन कर स्कूल से बाहर की भी समस्याओं से भी बच्चों को अवगत कराने की जरूरत है. इससे बच्चों में समाज के प्रति भी जागरूकता आयेगी.
एमजीएम हॉस्पिटल के शिशु वार्ड में मरीजों से मिले तुहिन सिन्हा
मरीजों ने उन्हें बतायी अस्पताल से जुड़ी परेशानी
एमजीएम
पांच इंच गड्ढा खोद लगाया 300 एमएम का केबल हो सकता है हादसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola