कीताडीह-करनडीह-हरहरगुट्टू व ट्रैफिक कॉलाेनी में रिंग राेड के लिए सर्वे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कीताडीह, घाघीडीह जेल, हरहरगुट्टु से हाेते हुए ट्रैफिक कॉलाेनी तक रिंग राेड का निर्माण किया जायेगा.गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महताे, विधायक मेनका सरदार और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह ने पूरे क्षेत्र का सर्वे किया. सांसद ने बताया कि 3-4 दिनाें में पथ निर्माण विभाग की टीम रांची […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कीताडीह, घाघीडीह जेल, हरहरगुट्टु से हाेते हुए ट्रैफिक कॉलाेनी तक रिंग राेड का निर्माण किया जायेगा.गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महताे, विधायक मेनका सरदार और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह ने पूरे क्षेत्र का सर्वे किया. सांसद ने बताया कि 3-4 दिनाें में पथ निर्माण विभाग की टीम रांची से रिंग राेड का मुआयना करने के लिए फिर आयेगी, जिसके बाद डीपीआर तैयार किया जायेगा.
डीपीअार बनने के बाद वे इसकी समीक्षा करेंगे, जिसके बाद विभागीय सचिव से मिलेंगे. निर्माण का शिलान्यास करने के लिए वे मुख्यमंत्री रघुवर दास से जल्द से जल्द समय लेंगे. पिछले दिनों घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष संदीप शर्मा, वरिष्ठ नागरिक संघ के हीरा सिंह के नेतृत्व में मास्टर प्लान बनाकर सांसद काे साैंपा गया था. सांसद ने बताया कि रिंग राेड निर्माण से डेढ़ लाख से अधिक लाेगाें का हर दिन आवागमन सुगम हाे जायेगा. उन्होंने कहा कि कीताडीह त्रिमूर्ति चाैक आैर हरहरगुट्टु पुलिया काे नये सिरे से बनाया जायेगा.
महालक्ष्मी मेडिकल से कीताडीह त्रिमूर्ति चाैक, गाड़ीवान पट्टी, काेल्ड स्टाेरेज मार्ग, एसपीजी मिशन चर्च के पीछे से हाेते हुए घाघीडीह जेल, हरहरगुट्टू प्रेम कुंज से कालीमंदिर, नीचे उतर कर हरहरगुट्टू पुलिया, लाल बिल्डिंग चाैक से हाेते हुए फिर ट्रैफिक कॉलाेनी तक रिंग राेड का निर्माण किया जायेगा. रिंग राेड के साथ-साथ तीन एप्राेच-कनेक्टिंग सड़काें का भी निर्माण हाेगा. खासमहल चार खंभा, कुंडु भवन मुख्य मार्ग आैर प्रेम कुंज-हरहरगुट्टू बड़ा तालाब काे जानेवाली आनेवाली रिंग राेड से आकर मिलेगी.
सर्वे के दाैरान यह बात देखने काे मिली की रिंग राेड निर्माण में अतिक्रमण की काेई बाधा नहीं हैं. इसलिए इस कार्य काे जल्द पूरा करने की प्राथमिकता हाेगी. इस मौके पर ललन यादव, रंजीत शर्मा, शशि यादव, कृष्णा पात्राे, आनंद शर्मा, बिट्टू शाह, संजय आेझा, रमेश हांसदा, सुमित सिंह, हीरा सिंह, नवजाेत सिंह, संटू गुहा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola