सारंडा जंगलों में हो रही वनों की अवैध कटाई

Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर : सारंडा अंतर्गत रिजर्व फॉरेस्ट में छोटे पेड़ों (झाड़ी) की कटाई कर अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत कमारबेड़ा निवासी दामोदर पूर्ति समेत 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामला दर्ज हुए सप्ताह भर भी नहीं बीता है, बावजूद वनों […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : सारंडा अंतर्गत रिजर्व फॉरेस्ट में छोटे पेड़ों (झाड़ी) की कटाई कर अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत कमारबेड़ा निवासी दामोदर पूर्ति समेत 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामला दर्ज हुए सप्ताह भर भी नहीं बीता है, बावजूद वनों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है.

मंगलवार को जंगल की कटाई की सूचना मिलने पर वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड ने क्षेत्र का मुआयना किया. पाथरबासा गांव के समीप सारंडा में आधा दर्जन लोगों को पेड़ की कटाई में संलिप्त पाया गया. कटाई स्थल पर दामोदर के बेटे दिलखुश ने वनकर्मियों को बताया कि वे लोग विधायक जोबा माझी के कहने पर जंगल की साफ-सफाई कर रहे हैं. वन कर्मी ने काटनेवालों लोगों से पूछताछ की तो उनलोगों ने पुराने जंगल काटो अभियान, शासनदिरी व अन्य बातों का हवाला देकर खेती करने के उद्देश्य से जंगल में अवस्थित छोटे पेड़ों की सफाई करने की बात कही.

विभागीय जानकारी के मुताबिक, विगत 5 अप्रैल को अंकुआ कूप संख्या-3 का मुआयना करने व पड़ताल में विभाग ने पाया है कि एक एकड़ जमीन में कुल 900 छोटे पेड़(झाड़ी) काट दिए गए हैं. जिसमें दामोदर पूर्ति व चार-पांच लोगों की संलिप्तता की बात सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola