तबादले के 6 माह बाद भी लिपिक का ताला लटक रहा है शिक्षा विभाग के एक कक्ष में

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक का स्थानांतरण छह माह पहले गम्हरिया ट्रेनिंग कॉलेज में हो गया. इतनी लंबी अवधि के बावजूद संबंधित कर्मचारी का ताला विभाग के एक कक्ष में लटक रहा है. सूरजीत गुहा नाम का यह कर्मचारी विभागीय निर्देश के बावजूद दूसरे कर्मचारियों को अब […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक का स्थानांतरण छह माह पहले गम्हरिया ट्रेनिंग कॉलेज में हो गया. इतनी लंबी अवधि के बावजूद संबंधित कर्मचारी का ताला विभाग के एक कक्ष में लटक रहा है. सूरजीत गुहा नाम का यह कर्मचारी विभागीय निर्देश के बावजूद दूसरे कर्मचारियों को अब तक पूर्ण रूप से अपना प्रभार नहीं सौंप रहा.

आलम यह है कि कक्ष की कमी के कारण विभाग में पदस्थापित दूसरे कर्मचारियों को बैठने तक जगह नहीं मिल पा रही है. इसके अलावा विभाग की कई महत्वपूर्ण फाइलें और कागजात संबंधित लिपिक ने अब तक विभाग को नहीं सौंपा है.

लिपिक सुरजीत कुमार गुहा को कई बार निर्देश दिया गया कि वह कार्यालय आकर अपना पूरा प्रभार सौंप दें. बार-बार अलग-अलग कारणों का हवाला देकर वह प्रभार नहीं दे रहे. मैंने फिर उनसे बात की. बताया गया कि बीमार हैं. गुरुवार को लिपिक को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.
आरकेपी सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola