मरीजों के परिजनों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने हटाया शव

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को लगभग छह घंटे तक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहा, जिसको देखने वाला कोई नहीं था. वहीं अस्पताल के स्थायी व आउटसोर्स कर्मचारी वहीं पर खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी शव को वहां से नहीं हटाया. बाद में इमरजेंसी में इलाज करा रहे […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को लगभग छह घंटे तक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा रहा, जिसको देखने वाला कोई नहीं था. वहीं अस्पताल के स्थायी व आउटसोर्स कर्मचारी वहीं पर खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी शव को वहां से नहीं हटाया. बाद में इमरजेंसी में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने शव को उठाकर अस्पताल के शव गृह में रख दिया.

कर्मचारियों के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे 108 एंबुलेंस चालक ने एक व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आये थे. डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद से शव वहीं पड़ा हुआ था. अज्ञात होने के कारण उसके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी जा सक रही है, जिससे परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola