होल्डिंग टैक्स में मिलेगी 5% की छूट

Updated:
विज्ञापन

31 मार्च तक जमा करने पर मिलेगी छूट आदित्यपुर : शहर के निवासियों को चालू वित्तीय वर्ष का होल्डिंग टैक्स 31 मार्च तक जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी. यदि यह टैक्स 31 मार्च के बाद जमा किया जायेगा, तो इस पर निर्धारित जुर्माना लगाया जायेगा. यह जानकारी आदित्यपुर नगर निगम के जन […]

विज्ञापन

31 मार्च तक जमा करने पर मिलेगी छूट

आदित्यपुर : शहर के निवासियों को चालू वित्तीय वर्ष का होल्डिंग टैक्स 31 मार्च तक जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी. यदि यह टैक्स 31 मार्च के बाद जमा किया जायेगा, तो इस पर निर्धारित जुर्माना लगाया जायेगा. यह जानकारी आदित्यपुर नगर निगम के जन सुविधा केंद्र का संचालन करने वाली एजेंसी स्पैरो टेक के सहायक सर्किल मैनेजर कुमार विक्रांत ने दी. उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष का टैक्स यदि प्रथम तिमाही में अर्थात अप्रैल से जून तक किया जायेगा तो उस पर भी पांच प्रतिशत की छूट का प्रावधान है. चालू वित्तीय वर्ष में करीब 70 लाख का टैक्स जमा नहीं हुआ है. इसके अलावा पहले का बकाया भी लाखों चला आ रहा है.

कर संग्रह का चलेगा अभियान : कर जमा करने के प्रति शहर के निवासियों को जागरूक करने के लिए कर संग्रह अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत 26 से 31 मार्च तक जन सुविधा केंद्र के समक्ष शिविर लगाया जायेगा. केंद्र में एजेंसी के 13 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लोगों को फोन कर टैक्स जमा करने की सूचना दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा कड़े कदम नहीं उठाये जान के कारण टैक्स जमा करने के प्रति लोग उदासीन हैं. जिससे राजस्व संग्रह में अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहा है. 32 हजार घरों में से छह हजार हाउस होल्ड द्वारा होल्डिंग टैक्स का आकलन नहीं करवाया है. 2.5 हजार हाउस होल्ड ने पुराने बकाये को छुपाते हुए नया आकलन करवा लिया.
निकाय चुनाव को लेकर बढ़ा राजस्व
निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान होल्डिंग टैक्स अनिवार्य रूप से जमा करवाने के कारण नगर निगम का होल्डिंग टैक्स के रूप में राजस्व बढ़ गया. जहां प्रतिदिन डेढ़ लाख राजस्व जमा होता था, यह बढ़कर 2.5 लाख रुपये तक चला गया. इस साल अबतक 9.71 करोड़ रुपये का टैक्स संग्रह हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola