पांच प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर/सरायकेला : कपाली नगर परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया. अध्यक्ष पद पर कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया था. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीसी केवी पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी. जनरल ऑब्जर्वर व व्यय ऑब्जर्वर की नियुक्ति : जिले के तीनों निकाय क्षेत्र […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/सरायकेला : कपाली नगर परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया. अध्यक्ष पद पर कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया था. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीसी केवी पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी.

जनरल ऑब्जर्वर व व्यय ऑब्जर्वर की नियुक्ति : जिले के तीनों निकाय क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति हुई है. डीसी छवि रंजन ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के लिए सुबोध किशोर सोरेंग (मोबाइल नंबर 9431166368) को सामान्य प्रेक्षक व शशि शेखर सिंह (मोबाइल नंबर 9431567118) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है.
कपाली नगर परिषद के लिए आलोक कुमार (मोबाइल नंबर 9939183116) को सामान्य प्रेक्षक व निरंजन प्रसाद सिंह (मोबाइल नंबर 8757793812) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है.
सरायकेला नगर पंचायत के लिए दिनेश कुमार सिंह (मोबाइल नंबर 9431175923) को सामान्य प्रेक्षक व दिलीप कुमार मंडल (मोबाइल नंबर 8789336160) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है.
पार्षद के पांच उम्मीदवार अयोग्य : कपाली नगर परिषद चुनाव में नामांकन के बाद शुक्रवार को स्क्रूटनी की गयी. चांडिल अनुमंडल में उपाध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन हुए, जिसमें सभी योग्य पाये गये. वहीं वार्ड संख्या 1 से 11 तक के लिए 42 नामांकन हुए, जिसमें भी सभी योग्य पाये गये. वहीं वार्ड संख्या 12 से 21 तक के लिए कुल 28 नामांकन हुए, जिसमें पांच अयोग्य घोषित किये गये. शेख अशरफ, हुसनाज बेगम, सगरुन्निशा, शहनाज बेगम और दिलीप सिंह मुंडा को अयोग्य घाेषित किया गया. मालूम हो कि 27 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. 28 मार्च को उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया जायेगा.
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
झामुमो : आईसा रिजवी
भाजपा : निखत परवीन
एनसीपी: शोभारानी महतो
आजसू : शहनाज बीबी
निर्दलीय : छायारानी महतो, फरजाना सफी व हीना कैशर
आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola