जुगसलाई पत्नी के दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई रामटेकरी रोड में बीच सड़क पर भुजाली से बलवंत वर्मा ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया. घटना में लक्ष्मी देवी के दोनों हाथों में गंभीर चोट आयी. घटना के बाद लोगों ने बलवंत को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भुजाली लहराते हुए भाग निकला. पुलिस ने घायल महिला […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई रामटेकरी रोड में बीच सड़क पर भुजाली से बलवंत वर्मा ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया. घटना में लक्ष्मी देवी के दोनों हाथों में गंभीर चोट आयी.
घटना के बाद लोगों ने बलवंत को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भुजाली लहराते हुए भाग निकला. पुलिस ने घायल महिला को एमजीएम भेजा. घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने फरार बलवंत को जुगसलाई से ही गिरफ्तार कर लिया. देर शाम को उसे जेल भेज दिया गया. जुगसलाई थाना में लक्ष्मी देवी की बेटी पायल कुमारी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना 22 मार्च सुबह साढ़े दस बजे की है.
पुलिस के मुताबिक बाबाकुटी शीतला मंदिर के पास रहने वाल लक्ष्मी देवी का पति बलवंत से साथ विवाद चल रहा है. लक्ष्मी देवी ने बागबेड़ा थाना में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लक्ष्मी देवी राजटेकरी रोड में एक दुकान में काम करती है. गुरुवार को वह दुकान में जा रही थी. इस बीच बदले की भावना से बलवंत सिंह ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










