बोले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा- पूर्वोत्तर में जीत भाजपा के मिशन 2019 का आगाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

साकची में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग लिया था मुंडा ने जमशेदपुर : त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए जीत का आगाज है. भारत के हर प्रदेश की जनता अब भाजपा की नीतियों व […]
विज्ञापन
साकची में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग लिया था मुंडा ने
जमशेदपुर : त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव के लिए जीत का आगाज है. भारत के हर प्रदेश की जनता अब भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के साथ हैं यह पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली जीत से यह साबित हो गया है. उक्त बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं. श्री मुंडा सोमवार को साकची कालीमाटी रोड में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
पत्थलगड़ी पर चुप्पी, लीज देने के पत्र को पढ़ने के बाद देंगे जवाब : मुंडा
पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकारी जमीन को लीज पर देने के फैसले को अभी तक उन्होंने देखा नहीं है. पूरे कानून का अध्ययन करने के बाद ही वह कोई जवाब दे पायेंगे. पत्थलगड़ी के मुद्दे पर कुछ भी बताने से इनकार किया.
त्रिपुरा के ट्राइबल क्षेत्र में चुनाव प्रचार में मुंडाजी ने छाप छोड़ी : काले
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि त्रिपुरा के विस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी थी उसका उन्होंने पूरी जवाबदेही से पालन किया और ट्राइबल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान अपने कुशल नेतृत्व और बहमुखी प्रतिभा की छाप छोड़ी. अर्जुन मुंडा ने एक कार्यकर्ता के रूप में मिली जिम्मेवारी को अंजाम तक पहुंचाने और सामूहिक नेतृत्व में हर किसी के योगदान को जीत का श्रेय दिया.
कार्यक्रम में साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अभय सिंह उज्जैन, नीरू सिंह, रामनारायण शर्मा, अनिल सिंह, अजय श्रीवास्तव, अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, शिव पूजन सिंह, मधुलिका मेहता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










