''अजब प्रेम की गजब कहानी'' : भेजा अश्लील मैसेज तो, मंगेतर ने बीच सड़क पर यूं किया जलील

Updated at : 29 Dec 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
''अजब प्रेम की गजब कहानी'' : भेजा अश्लील मैसेज तो, मंगेतर ने बीच सड़क पर यूं किया जलील

जमशेदपुर : किरीबुरू की एक युवती को उसके मंगेतर ने बिष्टुपुर में बीच सड़क पर जलील किया. रिश्ता तोड़ने के बाद मंगेतर उसे अश्लील मैसेज कर तथा युवती के फेसबुक अकाउंट को हैक कर उसे बदनाम कर रहा है. इसकी जानकारी युवती ने साकची महिला थाना प्रभारी को दी. महिला थाना प्रभारी बक्सर (बिहार) के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : किरीबुरू की एक युवती को उसके मंगेतर ने बिष्टुपुर में बीच सड़क पर जलील किया. रिश्ता तोड़ने के बाद मंगेतर उसे अश्लील मैसेज कर तथा युवती के फेसबुक अकाउंट को हैक कर उसे बदनाम कर रहा है. इसकी जानकारी युवती ने साकची महिला थाना प्रभारी को दी. महिला थाना प्रभारी बक्सर (बिहार) के खिरीकोन नवागन के मंगेतर प्रवीण कुमार और उसके छोटे भाई रिंकू कुमार को नोटिस के जरिये थाना बुलाकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी डीएसपी सीसीआर को भी दे दी है.

वहीं युवती ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि वह बिष्टुपुर के एक होस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. परिवार वालों ने उसकी शादी प्रवीण से तय की है. प्रवीण की मोबाइल पर उससे बातचीत होती थी और वह कभी-कभी जमशेदपुर मिलने भी आया करता था. शादी मार्च में होने वाली थी.

इधर, अक्तूबर से प्रवीण दहेज में एक कार देने का दबाव बना रहा है. इसके विरोध करने पर उसने फेसबुक को हैक कर लिया और उसके बारे में अश्लील कमेंट करने लगा. साथ ही साथ वाट्सएप पर भी युवती को कई आपत्तिजनक मैसेज किये. इसके अलावा बिष्टुपुर में बीच सड़क पर उसको जलील किया.

मंगेतर की हरकतों से तंग आकर उसने रिश्ता तोड़ने की बात कही और फिर जानकारी साकची महिला थाना प्रभारी को दी. पुलिस ने नोटिस के जरिये प्रवीण कुमार को थाना बुलाकर उसका पक्ष जाना. इधर, युवती मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola