9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सुमित को जिला व संजय को कोल्हान की कमान

जमशेदपुर : झारखंड राज्य सहयोगी, शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ की रविवार को राजकीय डिमना मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी सभा में सर्वसम्मति से सुमित तिवारी को जिला अध्यक्ष चुन लिया गया. सुमित तिवारी एसोसिएशन के पूर्व में भी जिला अध्यक्ष थे, उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है. संघ के चुनाव को लेकर […]

जमशेदपुर : झारखंड राज्य सहयोगी, शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ की रविवार को राजकीय डिमना मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी सभा में सर्वसम्मति से सुमित तिवारी को जिला अध्यक्ष चुन लिया गया. सुमित तिवारी एसोसिएशन के पूर्व में भी जिला अध्यक्ष थे, उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है. संघ के चुनाव को लेकर पलामू से प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी शहर आये थे.

चुनाव प्रभारी पारा शिक्षक हलधर को बनाया गया था. चुनाव प्रक्रिया में प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव व अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से संजय मिश्रा को कोल्हान प्रमंडल का अध्यक्ष चुना गया.

चुनाव के बाद पारा शिक्षकों के हक के लिए नये सिरे से प्रयास करने का संकल्प सभी ने लिया. सरकार की अोर से मानदेय में 10 फीसदी इजाफा का स्वागत किया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश महासचिव नरोत्तम सिंह मुंडा, सरायकेला जिला अध्यक्ष सोनू सरदार, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दीपक बेहरा उपस्थित थे.

जिले की नयी कमेटी
अध्यक्ष- सुमित कुमार तिवारी
सचिव- प्रीतेश खलखो
कोषाध्यक्ष- गोविंद गोप
प्रखंड अध्यक्ष
जमशेदपुर – शशांक महतो
पटमदा- यामिनी कांत महतो
बोड़ाम- राम पद महतो
घाटशिला- खगेंद्र नाथ भकत
चाकुलिया- पूर्ण चंद्र हांसदा
धालभूमगढ़- रुपाई टुडू
मुसाबनी- हिमांशु महतो
पोटका- मृत्युंजय गोप
डुमरिया- मिहिर कांत साहू
गुड़ाबांधा – कमलेश्वर चौबे
बहरागोड़ा- कल्याण घोष
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel