जमशेदपुर : बहरागोड़ा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

जमशेदपुर : बंगाल की सीमा से लगे बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में रविवार शाम पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि कितने लोगों की मौत हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन से चार लोगों की […]
जमशेदपुर : बंगाल की सीमा से लगे बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में रविवार शाम पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि कितने लोगों की मौत हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन से चार लोगों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि तीन मंजिला इमारत ठह गया.
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन मंजिला इमारत ध्वस्त, कई मौतें #jharkhand #fire pic.twitter.com/3XCAd0HHCd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 24, 2017
जानकारी के अनुसार इस घटना में आठ-दस लोगों के मरने की आशंका जतायी जा रही है. रविवार शाम फैक्ट्री में पटाखे बनाने के दौरान आग लग गयी. आग गैस सिलिंडर तक पहुंची और विस्फोट हो गया. इसके बाद पटाखा बनाने में उपयोग होने वाले बारुद भी आग की चपेट में आ गये और स्थिति और भी भयावह हो गयी. हर तरफ आग की लपटें उठने लगीं.
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन मंजिला इमारत ध्वस्त, कई मौतें #Jharkhand #jamshedpur #Fireworks pic.twitter.com/omGfG4hZeC
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) September 24, 2017
रविवार को स्थानीय साप्ताहिक हाट होने के कारण लोगों की भीड़ ज्यादा थी. ऐसे में ज्यादा लोगों के घायल होने का अंदेशा है. स्थानीय लोगों के अनुसार कुमारडुबी गांव में एक तीन मंजिले मकान में पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी. फैक्ट्री दुर्गापदो सांतरा नामक व्यक्ति की है. खबर लिखे जाने तक एक दमकल मौके पर पहुंच चुकी थी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी और उनके पिता सह पूर्व मंत्री डा. दिनेश षाड़ंगी कुमारडुबी गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




