जमशेदपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

Updated at : 03 Sep 2017 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर दुखूडीह चेक पोस्ट के पास झाड़ी में (मानव विकास स्कूल) सुखप्रीत सिंह (24) का शव रविवार सुबह सात बजे पुलिस ने बरामद किया. सुखप्रीत की हत्या पत्थर से सिर कुचल कर की गयी है. वह चालक था. दो वर्ष से तबीयत खराब होने की वजह से […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर दुखूडीह चेक पोस्ट के पास झाड़ी में (मानव विकास स्कूल) सुखप्रीत सिंह (24) का शव रविवार सुबह सात बजे पुलिस ने बरामद किया. सुखप्रीत की हत्या पत्थर से सिर कुचल कर की गयी है. वह चालक था.

दो वर्ष से तबीयत खराब होने की वजह से वह घर पर ही रहता था. सुखप्रीत बिरसानगर गरुड़बासा का रहने वाला था. टेल्को थाना में मृतक की मां मनजीत कौर के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार सुखप्रीत शराब का आदी था. घटना स्थल से पुलिस ने गिलास भी बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक सुखप्रीत दो सितंबर की शाम छह बजे घर से निकला था. वह अपनी मां से पांच सौ रुपये मांग कर ले गये था. रात भर सुखप्रीत घर नहीं लौटा. रविवार की सुबह सात बजे लोगों ने सुखप्रीत की मां को जानकारी दी कि बेटे की लाश झाड़ी में पड़ी है.

मां मनजीत कौर ने बताया कि उनके बेटे का किसी से झगड़ा नहीं था. वह घर से बहुत कम बाहर निकलता था. बीते दिन ही शाम में वह निकला था. उसके दो बड़े भाई है जो बैंगलुरु में बड़ी गाड़ी चलाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola