जमशेदपुर : पिकअप वैन -ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2017 11:02 PM
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आज बेला गांव के पास यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन का एक ट्रेलर से टक्कर हो जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी और लगभग एक दर्जन अन्य घायल हो गये. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत […]
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में आज बेला गांव के पास यात्रियों को ले जा रही एक पिकअप वैन का एक ट्रेलर से टक्कर हो जाने के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी और लगभग एक दर्जन अन्य घायल हो गये. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और पांच अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लगभग 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी पिकअप वैन बेला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










