सदर अस्पताल: नाराज डॉक्टरों व कर्मचारियों ने तीन घंटे तक ठप रखा कामकाज, बच्ची की मौत, डॉक्टर से हाथापायी

जमशेदपुर: खासमहल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह रुक्मिणी दास (7) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका बागबेड़ा उत्तरी घाघीडीह पंचायत की गुल्टू झोपड़ी निवासी थी. मंगलवार को उसे अस्पताल में भरती किया गया था. डॉक्टर के अनुसार बच्ची डायरिया से पीड़ित थी. शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से उसकी मौत हो […]
इससे नाराज डाॅक्टर व कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे तक इलाज बंद रखा. इस वजह से कई मरीजों को बिना इलाज कराये लौटना पड़ा. इस संबंध में दोनों पक्षों से परसुडीह थाना में लिखित शिकायत की गयी है. एक पक्ष से डॉ संदीपन के बयान पर जबकि दूसरे पक्ष से गोल्टुझोपड़ी निवासी राधा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.अस्पताल डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में अारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी तो इमरजेंसी सेवा बंद कर दी जायेगी. सिर्फ ओपीडी व प्रसव केंद्र ही चलाया जायेगा.
सिविल सर्जन से मिले बस्तीवासी. बच्ची की मौत के मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बस्ती के लोग सिविल सर्जन से मिले. सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. हंगामे की सूचना पर पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग भाग गये. मृतका के पिता रमेश दास की पहले ही मौत हो चुकी है. मां राधा देवी दैनिक मजदूरी करती है. सोमाय झोपड़ी के माड़की सोय की मौत के बाद डायरिया से यह दूसरी माैत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










