Jamshedpur News : एनएसयू के 10 विद्यार्थियों का अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल में चयन, जानिये कितना का मिला पैकेज
Updated at : 04 Jan 2026 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. जिसमें इवाई (अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल) कंपनी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. जिसमें इवाई (अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल) कंपनी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू व तकनीकी सत्र के जरिये परखा गया. अंतिम रूप से कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया. सभी विद्यार्थियों का चयन एश्योरेंस एसोसिएट के पद पर हुआ है. चयनित विद्यार्थियों को करीब 4.5 लाख प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर किया गया है. साथ ही उन्हें देश में कंपनी के विभिन्न शाखाओं में काम करने का अवसर मिलेगा. इस प्लेसमेंट में चयनित 9 विद्यार्थी बीकॉम और 1 विद्यार्थी एमकॉम से हैं. बीकॉम से श्रेया कुमारी, ऐश्वर्या भट्टाराई, कोयल रॉय, स्नेहा कुमारी, तनवीर कौर, आमना इमरान, आयुष कुमार तिवारी, अंकित राज, प्रियांशु डे और एमकॉम से नफीस अहमद का चयन किया गया है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अकादमिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्योग आधारित शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




