घरों, गोदाम में लार्वा मिलने पर जेएनएसी ने वसूला 1 लाख 86 हजार रुपये जुर्माना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने घरों, गोदाम में लार्वा मिलने पर 1 लाख 86 हजार 200 रुपये जुर्माना बुधवार को वसूला.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने घरों, गोदाम में लार्वा मिलने पर 1 लाख 86 हजार 200 रुपये जुर्माना बुधवार को वसूला. डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस के टाउन प्लानर कुमार चेतन लाल के नेतृत्व में कदमा , सोनारी , सीतारामडेरा, साकची के मुर्गा लाइन, खटाल, आवासीय परिसर, निर्माणाधीन भवन, सोसायटी भवन के बेसमेंट एवं परिसर में जांच अभियान चलाया. इस दौरान जल जमाव की औचक जांच में लार्वा पाया गया. टीम ने जिस पर 18, 6200 रुपये जुर्माना वसूला. इसके उपरांत एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. साथ ही जागरूक रहने संबंधित जानकारी प्रदान की. दुबारा लार्वा की पाये जाने पर कड़ी करवाई की चेतावनी दी गयी. जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान रखते हुए जमशेदपुर अक्ष��स के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने जांच टीम का गठन किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










