हेमंत सोरेन ने 11 मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, देखें किसको कौन सा मंत्रालय मिला

हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री बने चंपाई सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Hemant Soren Cabinet: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया. चंपाई सोरेन को जल संसाधन मंत्री बनाया गया.
Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. डॉ रामेश्वर उरांव को फिर से वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चंपाई सोरेन जल संसाधन विभाग देखेंगे. वह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के भी मंत्री होंगे.
हेमंत सोरेन ने गृह, कार्मिक समेत ये विभाग अपने पास रखे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह (कारा सहित), पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य सहित) अपने पास रखे हैं. उनके पास वे सभी विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं.
डॉ रामेश्वर उरांव फिर से बने झारखंड के वित्त मंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर उरांव को एक बार फिर झारखंड का वित्त मंत्री बनाया गया है. वित्त मंत्रालय के साथ-साथ डॉ उरांव योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग और संसदीय कार्य विभाग देखेंगे.

Also Read : हेमंत सोरेन की सरकार ने विधानसभा में जीता विश्वास मत, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन के साथ उद्योग विभाग
राष्ट्रीय जनता दल के नेता सत्यानंद भोक्ता को एक बार फिर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. उनको उद्योग विभाग का भी मंत्री बनाया गया है.

बैद्यनाथ राम शिक्षा एवं उत्पाद विभाग के मंत्री बनाए गए
हेमंत सोरेन की सरकार में पहली बार मंत्री बने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का मंत्री बनाया गया. वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी देखेंगे.

दीपक बिरुवा एससी एसटी एवं पिछड़ा वर्ग और परिवहन मंत्री बने
दीपक बिरुवा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग का मंत्री बनाया गया है. वह परिवहन विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं.

बन्ना गुप्ता को फिर मिली स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी
बन्ना गुप्ता को पहले की तरह स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है. उनको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास के साथ पंचायती राज विभाग भी
झारखंड सरकार में पहली बार मंत्री बनने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है.

मिथिलेश ठाकुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री
सोरेन परिवार के करीबी माने जाने वाले गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को हेमंत सोरेन की सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का मंत्री बनाया गया है.

हफीजुल को अल्पसंख्यक कल्याण, खेल विभाग की जिम्मेदारी
हफीजुल हसन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वह नगर विकास एवं आवास विभाग के भी मंत्री होंगे.

बेबी देवी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बनीं
झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इस बार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है. पहले उन्हें उत्पाद विभाग का मंत्री बनाया गया था.

दीपिका पांडेय सिंह को कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग
दीपिका पांडेय सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है. दीपिका पांडेय सिंह पहली बार झारखंड की मंत्री बनीं हैं.

Also Read
हेमंत सोरेन सरकार में 3 नए चेहरे, बैद्यनाथ राम, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय सिंह ने ली शपथ
Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के भाषण की 5 बड़ी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




