ePaper

जोराकाठ टीम बनी विजेता

Updated at : 04 Oct 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
जोराकाठ टीम बनी विजेता

न्याय के पक्षधर थे शहीद जयबीर महतो : जयराम

विज्ञापन

चरही. शहीद जयबीर महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिरसा फुटबॉल मैदान चरही में जोराकाठ बनाम करमाबेड़ा के बीच खेला गया. जिसमें जोराकाठ की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव संजय महतो, उपाध्यक्ष दशरथ महतो, रूपा महतो, रवि महतो ने विजेता टीम को बड़ा ट्रॉफी और उपविजेता टीम को छोटा ट्रॉफी दिया. इससे पहले अतिथियों ने जयबीर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि जयबीर महतो हमेशा न्याय के पक्षधर रहे. अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी. मौके पर अजय महतो, मुकेश कुमार, समोद कुमार, रौशन, डालचंद, सफीक अंसारी, वकील अंसारी, प्रीतम उरांव, विनोद महतो, खेमलाल महतो, रवि महतो, रीतलाल महतो, उदय मेहता, प्रकाश मेहता, दशरथ महतो, उपमुखिया विनोद महतो, कुलदीप पटेल, सकलदीप महतो, राजेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में जेएलकेएम कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola