करंट लगने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दीवार में पानी पटा रहा था

विज्ञापन

इचाक. फुफंदी गांव निवासी उपेंद्र कुमार मेहता (22 वर्ष, पिता महावीर प्रसाद मेहता) की मौत 27 मार्च की रात करंट लगने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक गांव में नवमी का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी. उस वक्त उपेंद्र अपने निर्माणाधीन मकान की दीवार का टुल्लू पंप लगाकर पटवन कर रहा था, लेकिन गलत कनेक्शन के कारण करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा. उसकी चीख-पुकार सुनकर घर वाले दौड़े. उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले गये. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उपेंद्र की मौत से गांव में रामनवमी का त्योहार गम में बदल गया. वहीं जवान बेटे की मौत से माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि उपेंद्र बीए का छात्र था. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करता था.

जहर खाने से दो गंभीर

बरकट्ठा. अलग-अलग जगहों पर जहर खाने से दो लोगों की स्थिति गंभीर हो गयी. 27 मार्च की देर शाम ग्राम बंडासिंघा निवासी उमर फारूक (35 वर्ष, पिता बसारत मियां) तथा 28 मार्च को ग्राम बेलकप्पी निवासी द्वारिका माली (45 वर्ष, पिता रामेश्वर माली) ने ज़हर खा लिया. दोनों को गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाया गया. जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola