ePaper

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल से

Updated at : 19 Nov 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल से

15 दिसंबर तक चलेगा

विज्ञापन

हजारीबाग. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होगा, जो 15 दिसंबर तक चलेगा. इसकी तैयारी हजारीबाग जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में रोस्टर के अनुसार शिविरों का आयोजन किया जायेगा, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एक ही स्थान पर सरल व पारदर्शी तरीके से तत्काल हो सके. 21 नवंबर को इचाक बोंगा, बरकट्ठा दक्षिणी, बरही पूर्वी, बड़कागांव पश्चिमी, केरेडारी, पेलावल उत्तरी, खपरियावां, भेलवारा, ओरिया, डाड़ी, रामदेव खरिका, ताजपुर, चौपारण, चुरचू आंगो, चलकुशा खरगू, टाटीझरिया, 1, 3, 4-वार्ड विकास केंद्र नूरा में शिविर लगेगा. 22 नवंबर को इचाक बरियठ, बरकट्ठा-तुईयो, बरही-भण्डारो, बड़कागांव पूर्वी, केरेडारी-पेटो, कटकमसांडी-पेलावल दक्षिणी, कटकमदाग-अडरा, विष्णुगढ़-गोविंदपुर, सदर हजारीबाग बैहरी, डाड़ी-होन्हेमोढ़ा, चौपारण-चोरदाहा, चलकुशा-सुदन, वार्ड 5, 6, 7, 8-वार्ड विकास केंद्र दीपूगढ़ा में शिविर लगेगा. 24 नवंबर को इचाक-हदारी, बरही-कोल्हुआ कला, बड़कागांव मध्य, केरेडारी-कराली, कटकमदाग-सुलताना, विष्णुगढ़-कुसुम्भा, सदर हजारीबाग-नयाखाप, डाड़ी-हुवाग, दारू-दारू, चौपारण-झापा, चौपारण-दैहर, चुरचू, चलकुशा-मनैया, नगर निगम वार्ड 9, 10, 11, 12-देवांगना चौक में कैंप लगेगा. 25 नवंबर को इचाक-चंपानगर नावाडीह, बरकट्ठा-बेड़ोकला, बड़कागांव-सिन्दुवारी, बड़कागांव-डाड़ीकला, केरेडारी-सलगा, कटकमसांडी-रोमी, विष्णुगढ़-नवादा, विष्णुगढ़-बनासो, सदर हजारीबाग-हरहद, चौपारण-दादपुर, टाटीझरिया-डहरभंगा, नगर निगम वार्ड 13, 15, 16-हेमिल्टन स्कूल, ग्वाल टोली चौक में कैंप लगेगा. 26 नवंबर को इचाक-डुमरौन, बरकट्ठा-कपका, बरही-बिजैया, बड़कागांव-चेपाकला, कटकमसांडी-डांटोखुर्द, कटकमदाग-सलगावां, विष्णुगढ़-बकसपुरा, पदमा-पदमा, सदर हजारीबाग-पौता, डाड़ी-कनकी, दारू-जिनगा, चौपारण-चैथी, चलकुशा-अलगडीहा में कैंप लगेगा. 27 नवंबर को इचाक-गोबरबंदा, बरकट्ठा-सलैया, बरही-डपोक, बड़कागांव-सिकरी, केरेडारी-चट्टीबारियातु, कटकमसांडी-खुटरा, कटकमदाग-मसरातु, विष्णुगढ़-नागी, सदर हजारीबाग-सिंदूर, चौपारण-चयकला, चौपारण-जवनपुर, चुरचू-चनारो, नगर निगम वार्ड 14, 17-अनंदा स्कूल में कैंप लगेगा. 28 नवंबर को इचाक-कुरहा, बरकट्ठा-गयपहाड़ी, बरही-मलकोको, बड़कागांव-सिरमा, केरेडारी-बेंगवरी, कटकमसांडी-कंचनपुर, विष्णुगढ़-चानो, पदमा-रोमी, सदर हजारीबाग-सखिया, डाड़ी-मिश्राईनमोढ़ा, दारू-हरली, चौपारण-बच्छई, चौपारण-सिंघरावां, चलकुशा-मस्केडीह में कैंप लगेगा. 29 नवंबर को बरही-दुलमाहा, बड़कागांव-सांढ़, केरेडारी-पचड़ा, कटकमदाग-पसई, विष्णुगढ़-खरकी सदर हजारीबाग-गुरहेत, चौपारण-जगदीशपुर, टाटीझरिया-भराजो, नगर निगम वार्ड 2, 20, 21, 22-पशु चिकित्सालय में कैंप लगेगा. उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से कहा कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में शामिल होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola