अटल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिन्हा बने

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
अटल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिन्हा बने

डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में रविवार को अटल विचार मंच की बैठक मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग. डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में रविवार को अटल विचार मंच की बैठक मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में हुई. बैठक की शुरुआत में पहलगाम में हुई निर्दोष लोगों की हत्या पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर अटल विचार मंच की वरिष्ठ नेत्री प्रियम्बदा ने यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसे कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से पारित कर किया. यशवंत सिन्हा संगठन का विस्तार कर अटल विचार मंच को राजनीतिक पार्टी के रूप में निबंध कराने के लिए कार्रवाई करेंगे. अटल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि संगठन का विस्तार जल्द-से-जल्द आगे की कार्रवाई की जायेगी, ताकि पार्टी का निबंध शीघ्र हो सके. प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अटल विचार मंच यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर नया मुकाम हासिल करेगा. हमें आज एक ऐसा नेता मिला है जिसने कभी भी परिस्थिति से समझौता नहीं किया. अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़े रहे. बैठक को विपिन कुमार सिन्हा, शैलेंद्र सिन्हा, दिवाकर प्रसाद साहू, रवींद्र प्रसाद शर्मा, राजेश सहाय व जगतार सिंह ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा, दीपक नाथ सहाय, रोहित प्रसाद बर्मन, मनोज कुमार सिंह, लक्ष्मण लाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, रणजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, राम आशीष सिंह, प्रफुल्ल कुमार, रफीक अंसारी, नरेश साहू, शंकरलाल गुप्ता, अनुराग बक्शी, सुनील वर्मा, शशिकांत प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, मनीष सिंह, राज किशोर वर्मा, सुनील साहू, दिलीप कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, सौरभ कुमार ठाकुर दिलीप कुमार डब्बू, विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola