काम ठप करने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

हाइवा एसोसिएशन ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, बताया कोयला ढुलाई का सात करोड़ है बकाया

विज्ञापन

केरेडारी. विस्थापित प्रभावित हाइवा ऑनर संघ ने कोयला ढोने वाली पीएनएम कंपनी पर सात करोड़ रुपये बकाया रखने का आरोप लगाया है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार ने एसडीपीओ बड़कागांव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. संघ के अनुसार एनटीपीसी चट्टी बारियातू कोल परियोजना से बड़कागांव रेलवे साइडिंग और एनटीपीसी प्लांट टंडवा तक कोयला ढुलाई का कार्य किया गया था. जिसमें वाहन मालिकों और लोडरों का नवंबर और दिसंबर माह का करीब सात करोड़ रुपये बकाया है. इससे मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पांच अप्रैल तक भुगतान नहीं हुआ, तो केरेडारी क्षेत्र में पीएनएम कंपनी का काम ठप कर दिया जायेगा. दूसरी ओर कंपनी के लाइजनर मोहन कुमार ने कहा कि सूची एनटीपीसी प्रबंधन को दे दी गयी है, जो सीधे भुगतान करेगी. वहीं एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि पीएनएम का मात्र पांच करोड़ जमा है, जबकि देनदारी करीब 8.50 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola