महिलाएं किसी प्रकार की कानूनी सलाह ले सकती हैं : अपर लोक अभियोजक

Updated at : 10 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं किसी प्रकार की कानूनी सलाह ले सकती हैं : अपर लोक अभियोजक

संत कोलंबा कॉलेज परिसर में महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग. संत कोलंबा कॉलेज परिसर में महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि अपर लोक अभियोजक मीनाक्षी कंडुलना थीं. अपर लाेक अभियोजक ने महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, छेड़खानी या किसी भी विषय पर कानूनी सलाह लेनी हो, वह उनसे ले सकती हैं. संचालन महिला प्रकोष्ठ के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सबीता शीतल ने किया. सबिता शीतल ने बताया कि प्राचीन समय से महिलाओं का शोषण सबसे अधिक परिवार एवं समाज में किया जाता था. आज के समय में महिलाएं समाज और देश के लिए आगे बढ़ कर बहुत सारी भूमिकाएं निभा रही हैं. यदि परिवार के लोग लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, तो वे निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगी. प्राचार्य विमल रेवन ने कहा कि हमारे महाविद्यालय की छात्राएं बहुत ही प्रतिभाशाली हैं. डॉ जोनाथन दास ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों दोनों को आगे बढ़ने में एक दूसरे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. धन्यवाद ज्ञापन डॉ भुवनेश्वर महतो ने किया. डॉ पार्वती कच्छप, डॉ कृष्णा, कुमारी डॉ श्वेता सिंह, डॉ रेणु पाठक, श्वेता चंद्रा, पूर्णिमा औरैया, कोमल बारजो, डॉ सत्येंद्र कुमार एवं महाविद्यालय की सभी शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो राज आयन, श्रेया मिश्रा, रितिका एवं महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola