कुएं में डूबने से महिला की मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Oct 2025 10:38 PM
इचाक थाना क्षेत्र के फुरुका गांव की घटना
इचाक. थाना क्षेत्र के फ़ुरुका गांव निवासी सरिता देवी (20 वर्ष) की मौत बुधवार को कुएं में डूबने से हो गयी. घटना शाम करीब चार बजे की है. बताया जा रहा है कि सरिता देवी कुएं के पास कपड़ा धोने गयी थी. इसी दौरान घटना घटी. मृतका के ससुर जीबलाल यादव ने बताया कि घटना के वक्त वह गेहूं का खेत जोताने गये थे. वहीं सास जन वितरण प्रणाली की दुकान राशन उठाने गयी थी. घर पर दादा ससुर और सरिता थे. दादा ससुर बीमार हैं, जब सास अनाज लेकर आयी तो बहू को घर में नहीं देखा. इसके बाद खोजबीन करने लगी. इसके बाद पड़ोस के लोग जुटे. कुएं के पास कपड़ा रखे होने के कारण ग्रामीणों ने शक के आधार पर कुएं में झगर डाला, तो उसमें सरिता की साड़ी फंसी. कुएं में पानी भरा हुआ था. इसके बाद घटना की सूचना इचाक थाना प्रभारी एवं सरिता के मायके वालों को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी. मृतका का मायका इचाक थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का कलवारा बांध टोला है. खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वाले फ़ुरुका नहीं पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










