आग से झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 19 Feb 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला की मौत, हत्या का आरोप

पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन

: पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर हुआ विवादइचाक. थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव निवासी अनुज कुमार प्रभाकर की पत्नी पूजा कुमारी ( 27) की मौत रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को हो गयी. वह दो बच्चे की मां थी. परिजनों ने बताया कि पूजा अपने पति एवं बच्चों के साथ हजारीबाग के दीपूगढ़ा सारले कॉलोनी के घर में रहती थी. पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद होने के कारण 17 फरवरी की रात पूजा ने अपने शरीर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गयी.परिजनों ने उसे देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 19 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद मृतका पूजा कुमारी के पिता रतनपुर गांव निवासी हरिकांत मेहता ने कोर्रा थाना में अपने दामाद, सास एवं ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसमें हत्या करने का आरोप लगाया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था.

प्रेम प्रसंग मे युवक ने ज़हर खाया, मौत

बरही. सिंहपुर निवासी मनीष पासवान ने फसल में उपयोग होनें वाली सल्फास की गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गयी. परिजन उसे लेकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. यह भी जानकारी सामने आयी है कि युवक को मृत घोषित किये जाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था. इसी बीच परिजनों को शक हुआ कि उसकी सांसे चल रही है, तब वे आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने एक बार फिर उसकी जांच की. जांच के बाद उसे मृत घोषित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola