ePaper

कलश यात्रा के साथ मंडई में महायज्ञ शुरू

Updated at : 14 Aug 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ मंडई में महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ मंडई कला में बुधवार को तीन दिवसीय श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग.

कलश यात्रा के साथ मंडई कला में बुधवार को तीन दिवसीय श्री शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ. मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने मंडई कला छठ घाट नदी से कलश यात्रा की शुरुआत की. यज्ञाचार्य पूर्णेंद्र जी महाराज (अयोध्या) और उपाचार्य विजयानंद शास्त्री (अयोध्या) के नेतृत्व में 201 लोगों में कलश यात्रा में अपनी सहभागिता निभायी. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सांसद श्री जायसवाल भी शामिल हुए. उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. बुधवार की रात आठ बजे से प्रवचन का कार्यक्रम हुआ. मौके पर विजय कुमार, महेश प्रसाद, रंजन चौधरी, यज्ञ समिति के अनिल कुमार पांडेय, ज्ञानेश्वर सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, ऋषभ सिन्हा, राहुल यादव, अभिषेक कुमार, रामू यादव, संजीव कुमार सिन्हा, विक्रम पांडेय, श्यामलाल ठाकुर, संजय ठाकुर, दीपक सिन्हा, लक्ष्मण यादव, गौरव सहाय, अविनाश कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, गुड्डू राणा, विकाश कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार सिन्हा,भोला रजक, गोवर्धन रजक, संदीप कुमार सिन्हा, अविरल बिहारी लाल, दिलीप कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय, संजीव कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा,प्रणय कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola