त्योहार में जलापूर्ति बंद, उपभोक्ता रहे परेशान
लोगों ने बतायी लापरवाही
हजारीबाग. रामनवमी व विजयादशमी के दिन शहर के कई हिस्सों में शहरी जलापूर्ति बाधित रही. पर्व में शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहने पर लोगों ने नाराजगी जतायी है. सुबह से ही लोग पानी आने का इंतजार करते रहे. शहर की बड़ी आबादी सप्लाई पानी पर निर्भर है. गणेश कुमार सीटू ने कहा कि रामनवमी व अन्य बड़े त्योहारों को लेकर पूर्व में उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. जिसमें बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रखने का निर्णय लिया गया था, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इसके बावजूद विजया दशमी के दिन ही पानी की आपूर्ति ठप रहना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. नगर निगम के सिटी मैनेजर अरुण बावरी ने कहा की बिजली समस्या के करण पुराना छठवा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति बाधित रही. अब बिजली बहाल हो गयी है. रविवार से शहर वासियों को नियमित पेयजल मिलेगा.
पीड़ित परिवार से मिले युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
हजारीबाग. विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी व हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नेताओं का दौरा जारी है. शनिवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव पीड़ित परिवार से मिले. ढांढस बंधाया और मामले की जांच की प्रगति पर संबंधित पुलिस से जानकारी ली. वहीं माले नेता सेफ तैयब की अगुवायी में लोग पुलिस अधिकारियों से मिले और घटना के खुलासे की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










