पाटलिपुत्र विवि को हरा विनोबा भावे विवि की टीम अगले चक्र में

विभावि की टीम ने लगातार चार मैच जीत कर प्रतियोगिता के अंतिम चौथे पायदान में प्रवेश कर लिया है.
हजारीबाग. किट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में विनोबा भावे विवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. विभावि की टीम ने लगातार चार मैच जीत कर प्रतियोगिता के अंतिम चौथे पायदान में प्रवेश कर लिया है. विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार एवं खेल निदेशक डॉ राखो हरि ने बताया कि गुरुवार को विभावि ने पाटलिपुत्र विवि पटना को नौ विकेट से पराजित किया. खेल अनुदेशक उत्तम कुमार ने बताया कि विभावि को अब रविंद्र भारती विवि पश्चिम बंगाल और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय बिहार से अपना अगला दो मैच खेलना है.
राष्ट्रीय साॅफ्टबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेने दो प्रशिक्षु रवाना
पदमा. महाराष्ट्र के अमरावती में 22 से 24 फरवरी तक 46वीं सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इसमें मां विंध्यवासिनी कॉलेज के दो प्रशिक्षु भाग लेंगी, जिसमें संजना कुमारी एवं श्वेता कुमारी शामिल हैं. दोनों प्रशिक्षुओं ने प्रो अविनाश कुमार की अगुवाई में झारखंड से चयनित होकर 20 फरवरी को महाविद्यालय से अमरावती के लिए प्रस्थान किया. काॅलेज प्राचार्य डॉ चेतलाल प्रसाद सहित महाविद्यालय परिवार ने शुभकामना देकर विदा किया. चैंपियनशिप में झारखंड के कुल 18 महिला तथा 18 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




