फसल नुकसान को लेकर कृषि मंत्री से मिले दिगंबर मेहता
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आलू और धनिया की खेती में हुए नुकसान को लेकर पूर्व विधायक ममता देवी के नेतृत्व में दिगंबर कुमार मेहता ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय और सचिव अब्दुल सिद्धिकी से मुलाकात की.
विज्ञापन
इचाक.
आलू और धनिया की खेती में हुए नुकसान को लेकर पूर्व विधायक ममता देवी के नेतृत्व में दिगंबर कुमार मेहता ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय और सचिव अब्दुल सिद्धिकी से मुलाकात की. उन्होंने अत्यधिक वर्षा होने के कारण इचाक प्रखंड के किसानों को आलू व धनिया की फसल में हुए लाखों रुपये का नुकसान से अवगत कराया. कहा कि इचाक के 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है. प्रखंड के बरकाखुर्द, मनाई, बरककला, मांडपा, अंबाटांड़, फुरुका, पोखरिया समेत दर्जनों गांव के किसान बैंक व महाजनों से कर्ज लेकर खेतों में आलू लगाये थे. धनिया के पौधे गल गये. इससे किसानों को लाखों रुपये की क्षति हुई है. मंत्री दीपिका पांडेय ने किसानों को उपायुक्त के पास आवेदन देने को कहा. साथ ही फसल में हुए नुकसान की जांच के बाद उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.मंत्री से मिलने वालों में डॉ प्रकाश कुमार, ज्ञानी मेहता, मनोज मेहता, कृष्णा कुशवाहा, अजय यादव, कृष्ण सिंह, राजेश मेहता समेत अन्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










