उद्यम रजिस्ट्रेशन सह जागरूकता शिविर
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 11 Oct 2025 10:22 PM
30 का ऑन-द-स्पॉट उद्यम रजिस्ट्रेशन, 55 का दस्तावेज निबंधन
हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम कार्यालय में उद्यम रजिस्ट्रेशन सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नगर आयुक्त योगेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार एवं अनिल पांडेय, जिला उद्योग केंद्र के इओडीबी प्रबंधक श्याम कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा, जेसिया के प्रतिनिधि नवीन कुमार, सिटी मिशन मैनेजर कृष्णा कुमारी तथा उद्यमी उपस्थित थे. श्याम कुमार गुप्ता ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा क्रियान्वित योजनाओं उद्यम रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं माइक्रो इंटरप्राइजेज डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी. उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा ने छोटे-छोटे उद्योगों से जुड़कर स्वरोजगार की अपील की. सहायक नगर आयुक्त ने उद्योग निबंधन से संबंधित जानकारी दी. उद्यमियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. शिविर के दौरान उद्यमियों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, वित्तीय सहायता एवं सरकारी योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गयी. 30 उद्यमियों का ऑन-द-स्पॉट उद्यम रजिस्ट्रेशन किया गया. 55 उद्यमियों का दस्तावेज निबंधन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










